आरा, दिसम्बर 31 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय सहार के प्रधानाध्यापक अनवर हसन जमाली वर्ष के अंतिम दिन बुधवार 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय का संपूर्ण प्रभार वरीय शिक्षिका मधु कुमारी को सौंपा। प्रभारी प्रधानाध्यापिका मधु कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में सादे समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत प्रधानाध्यापक ने कहा कि यहां की स्मृतियां जीवन भर उनके साथ रहेंगी। प्रभारी प्रधानाध्यापिका मधु कुमारी ने कहा कि अनवर हसन जमाली कुशल प्रशासक के साथ शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय सहार के प्रधान शिक्षक सुनील कुमार निराला ने कहा कि जीवन भर की सेवा के बाद बेदाग सेवानिवृत्ति बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में नागेन्द्र कुमार, लाल बाबू पंडित, जुनैद अख्तर, सुमित्रा ...