अररिया, अप्रैल 23 -- पलासी ए.सं। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने कन्या मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी पहुच कर बच्चों को टीबी के प्रति जागरूक किया। इस क्रम में प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम, एसटीएस पिंकू कुमार, जिला समन्वयक अपूर्व मिश्रा ने बच्चो को टीबी क्या है, टीबी के लक्षण, कैसे फैलता है इस कि विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर जिला समन्वयक अपूर्वा मिश्रा ने बताया कि टीबी के मरीजों को सरकारी स्तर पर मुफ्त इलाज, प्रोत्साहन राशि प्रति माह एक हजार रुपया इलाजरत तक दिया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। जिस के तहत भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाना है। इस अवसर पर विद्यालय के एचएम संजय कुमार मांझी, कस्तूरबा की वार्डन गुड्डी कुमारी, मुमताज आलम आदि शामिल थे।

हिंदी ह...