पटना, सितम्बर 26 -- कन्या मध्य विद्यालय, शास्त्रीनगर में शनिवार को 'मेरे सपनों का भारत सेवाचित्र अभियान-2026' विषय पर वर्ग एक से आठ तक की कुल 32 छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडली के सदस्य विकास, गुंजन और सरिता द्वारा वर्ग 1 से 5 तथा वर्ग 6 से 8 के बीच तीन-तीन प्रतिभागियों (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय) का चयन कर पुरस्कृत किया गया, जो आगे संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाध्यापक मधुरेन्द्र कुमार मधुप ने बताया कि आगंतुक अतिथियों में भीखु भाई दलसानिया (भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री) एवं बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक सह दीघा विधान सभा के विधायक डॉ. संजीव चौरसिया शामिल हुए। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ व पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यालय के आईसीटी लैब और अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी...