बांका, अप्रैल 12 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय चान्दन के सभागार में शनिवार को बाल संसद एवं मीना मंच का चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने की। चुनाव की तिथि की घोषणा पूर्व में ही कर दी गई थी, जिसके तहत विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्रियों के पदों के लिए प्रस्ताव उनके समर्थक साथियों द्वारा प्रस्तुत किए गए और बहुमत के आधार पर चुनाव सम्पन्न कराया गया। इसमें प्रधानमंत्री पद पर सृष्टि कुमारी वर्ग 8, उपप्रधानमंत्री पद पर सोयम कुमार वर्ग 8, शिक्षा मंत्री के रूप में मोहित कुमार वर्ग 7 तथा उपशिक्षा मंत्री सह मीना मंत्री के रूप में सोनम कुमारी वर्ग 8 का चयन हुआ। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.