शाहजहांपुर, जून 2 -- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में ग्रामीण महिलाओं के साथ कन्या भ्रूण हत्या, असुरक्षित गर्भपात और प्रसव के विरुद्ध जनजागरूकता गोष्ठी आयोजित की। सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि असुरक्षित गर्भपात और प्रसव मातृ मृत्यु के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या को कानून व मानवता के विरुद्ध बताते हुए चिकित्सा संस्थानों की नियमित जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी लोगों को सुरक्षित मातृत्व और भ्रूण लिंग जांच की कानूनी निषेधता के प्रति जागरूक करेगी। कार्यक्रम में महिलाओं को वस्त्र वितरित किए गए। इस दौरान मीनू मिश्रा, नीलम सक्सेना, नन्हीं देवी, बेलावती, मनीषा, मुन्नी देवी, रामश्री, सुधा, सरिता व रामकली समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस...