हमीरपुर, मार्च 11 -- हमीरपुर। कन्या भोज में मधुमक्खियों के हमले से तीन मासूम बच्चे जख्मी हो गए। इस हमले के बाद भंडारा स्थल पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल हुए तीनों बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जनपद जालौन के कदौरा थाना अंतर्गत कुसमरा बावनि गांव में कन्या भोज का कार्यक्रम हो रहा था। कन्या भोज जहां पर हो रहा था वहां लगे पीपल के पेड़ में मधुमक्खियों का छत्ता था। पूजा-पाठ के दौरान उठे धुएं से छत्ते में बैठी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के इस हमले से वहां पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। भोज में शामिल मासूम बच्चे भी अपनी जान बचाकर भागे। इस दौरान तीन वर्षीय राधा पुत्री जयप्रकाश, तीन वर्षीय चांदनी पुत्री जितेंद्र व चार वर्षीय तेज प्रताप पुत्र राजू को मधुमक्खिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.