कन्या भोज के दौरान नौ बच्चियों समेत दस की हालत बिगड़ी
ललितपुर, अप्रैल 14 -- ललितपुर। थाना बार क्षेत्र अन्तर्गत मार्रौली ग्राम पंचायत में धार्मिक अनुष्ठान के बाद कन्या भोज करने वाली नौ बालिकाओं और एक महिला की हालत बिगड़ गयी। सभी दस लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। थाना बार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मार्रौली स्थित हनुमान मंदिर में ग्रामीणों ने एक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया था। जिसके पूर्ण होने पर सोमवार देर शाम कन्या भोज हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक खीर पूड़ी बनवाई और गांव की कन्याओं को बुलाकर उनको खीर पूड़ी परोसी। कन्या भोज करने के उपरान्त गांव में ही रहने वाली नौ बच्चियों तथा एक महिला की हालत बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- मुनस्यारी में लोगों ने रैली निकाली उनके पेट में दर्द और उल्टियां होने लगी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.