आरा, अप्रैल 24 -- अंगिआव, संवाद सूत्र । जिले के अंगिआव प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय लसाढ़ी में प्रधान शिक्षिका के रूप में प्रभावती सिंह ने शुक्रवार को योगदान दिया। मौके पर प्रभारी प्राध्यापक सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे । बताते चलें कि उक्त शिक्षिका को मुख्यमंत्री की ओर से 2014 में राजकीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह पहली नियोजित शिक्षिका थीं, जिन्हें सर्वप्रथम राजकीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके पूर्व प्रभावती सिंह मध्य विद्यालय उदवंतनगर में विशिष्ट शिक्षक के रूप में पदस्थापित थीं और इस दौरान सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था बनाने में इनका बहुमूल्य योगदान रहा। योगदानद के मौके पर कन्या प्राथमिक विद्यालय लसाढ़ी के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, शिक्षिका रानी कुमारी, सीता कुमारी व अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.