गंगापार, मार्च 27 -- क्षेत्र में नवरात्र का समापन शुक्रवार को भक्तिमय माहौल में हुआ। गांवों व देवी सिद्धपीठों पर मां की आराधना के साथ कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। सुबह से मनुघाट, मनैया और डीहा गंगा घाट पर स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं को भोजन व दक्षिणा दी गई। जगह-जगह हवन के उपरांत भंडारों का आयोजन हुआ। नौ दिनों तक चले अनुष्ठान में सुंदरकांड, अखंड रामायण पाठ व भजन-कीर्तन से वातावरण गूंजता रहा। प्रमुख सिद्धपीठों पर रतजगा कर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मां की आराधना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...