संभल, अक्टूबर 19 -- शारदीय नवरात्र के नौवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घरों में सुबह से ही पूजन की तैयारियां शुरू हो गईं। भक्तों ने माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवमी के मौके पर श्रद्धालुओं कन्याओं के चरण धोए गए और रोली-तिलक लगाकर पूजन किया। इसके बाद हलवा, चना, पूड़ी व पकवानों का भोजन कराया और उपहार देकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने नवरात्र व्रत का पारण किया। शाम को मंदिरों में आरती की गईं। इस दौरान भक्तिमय माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Roorki News: महानवमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, घरों में हुआ कन्या पूजन यह भी पढ़ें- Roorki News: लक्सर में मां महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा, कन्या पूजन कर खोले व्रत यह भी पढ़ें- Balrampur New...