बागपत, फरवरी 25 -- बागपत शहर के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में बनाया जा रहा है उच्च प्राथमिक विद्यालय में घटिया सामग्री लगाने और मानक के अनुसार निर्माण न करने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। उच्च प्राथमिक कन्या पाठशाला का भवन जर्जर था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कमरे की छत से सीमेंट गिरने पर कक्षा में बैठे कई बच्चे चोटिल हो गए थे। विभाग की ओर से भवन को जर्जर घोषित करते हुए जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में विद्यालय का संचालन कराया था। विद्यालय निर्माण के लिए 44 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। 25 जनवरी को विद्यालय का नींव का पूजन करने के बाद निर्माण शुरू कराया गया था। अब विद्यालय में चार-से पांच फीट की दीवारे हो गए है। राजू चौहान और पूर्व सभासद वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि विद्यालय का निर्माण मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है। दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.