बागपत, जनवरी 25 -- शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में उच्च प्राथमिक कन्या पाठशाला का निर्माण शुरू हो गया है। रविवार को रालोद के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने भूमि पूजन के बाद नींव रखकर निर्माण कार्य शुरू कराया। विद्यालय का दो मंजिला भवन बनेगा, जहां कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी। उच्च प्राथमिक कन्या पाठशाला का भवन जर्जर था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कमरे की छत से सीमेंट गिरने पर कक्षा में बैठे कई बच्चे चोटिल हो गए थे। विभाग की ओर से भवन को जर्जर घोषित करते हुए जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में विद्यालय का संचालन कराया था। अभी वर्तमान में यहीं पर विद्यालय चल रहा है। जर्जर भवन को ध्वस्त कर दिया गया था। अब रविवार को विद्यालय निर्माण का कार्य विधि विधान से शुरू कराया गया है। वार्ड के सभासद मोहन उर्फ मोंटी चौहान ने बताया कि भूमि एवं नींव पूजन रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.