कन्या जन्मोत्सव में पांच कन्याओं को प्रदान की गई किट
पीलीभीत, जून 26 -- पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और डीएम के निर्देश पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ब्लॉक अमरिया के एसएन हॉस्पिटल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय ने पांच कन्याओं को हिमालया किट वितरित की गई। उन्होंने बताया कि बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं है। बेटियों के जन्म को एक खुशी के रूप में मनाना चाहिए। जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने जन्म लेने वाली पहली बालिका को महिला कल्याण विभाग की संचालित कन्या सुमंगला योजना में फॉर्म भरने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया। डॉ.शबिस्ता ने महिलाओं को पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- कन्या जन्मोत्सव पर 18 नवजात बालिकाओं का सम्मान इस मौके पर डॉक्टर, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.