मिर्जापुर, मार्च 29 -- मिर्जापुर। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को जिला महिला अस्पताल में महिला कल्याण व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पल्लवी सिंह ने की। कार्यक्रम में नवजात बच्चियों के जन्म पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं और अभिभावकों को बेबी किट व बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बेटियों को परिवार की खुशियों का आधार बताते हुए उनके महत्व पर जोर दिया।प्रभारी महिला चिकित्सालय डॉ. वंदना मौर्या ने जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। वहीं जिला मिशन कोऑर्डिनेटर डॉ. मंजू यादव ने महिला व बालिका से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किय...