हमीरपुर, मार्च 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति (फेज 5.0) के द्वितीय चरण के तहत हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (महिला कल्याण विभाग) द्वारा सीएचसी सरीला में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में 25 नवजात बच्चियों को बेबी किट, मिठाई, गुलदस्ता वितरित किया गया। साथ में कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी पंफलेट बांटकर प्रदान की गई। विभागीय कार्यक्रम के अनुसार एचईडब्ल्यू के कर्मचारियों द्वारा लैंगिक समानता से संबंधित जानकारी दी गई।जिला समन्वयक शशि तिवारी ने बताया कि बेटियां घर की शान हैं, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का हमें पूरा ध्यान रखना चाहिए। सरकार इन्हें बढ़ाने तथा पढ़ाने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही एचईडब्ल्यू टीम द्वारा बच्चों से संबंधित सहायता के बारे में बताया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.