मऊ, मार्च 23 -- मऊ, संवाददाता। नगरपालिका कम्यूनिटी हॉल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नवरात्रि हमें याद दिलाती हैं कि नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। नवरात्रि के पवित्र पर्व पर हम सभी बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव मनाकर बच्चियों का पूजन किया गया तथा माता की चुनरी पहना कर फूल माला के साथ बेबी किट वितरित किया। बच्चियों के माता व पिता को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर...