मऊ, मार्च 20 -- मऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकास खण्ड परदहां में मिशन शक्ति/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नवजात 20 बच्चियों को बेबी किट वितरित की गई। बच्चियों के माता व पिता को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित होने के लिए जनसेवा पर आवेदन करने के लिए बताया गया। महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय, सेंटर मैनेजर संध्या सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...