पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पीलीभीत। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत ब्लॉक ललौरी खेड़ा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पांच जन्म लेने वाली बालिकाओं को किट दी गई। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थी कन्याओं की माता-पिता को जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडे ने कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। जेंडर स्पेशल जयश्री सिंह ने कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम के बारे में जागरूक किया।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी, थानाध्यक्ष एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...