हरिद्वार, मार्च 1 -- गुरुकुल कांगड़ी सम विवि के कन्या गुरुकुल परिसर में अंग्रेजी विभाग ने 'रंग तरंग' होली उत्सव मनाया। छात्राओं ने इसकी कमान खुद संभालकर नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया और शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं। यहां कला-शिल्प के स्टॉल लगाए गए, जिन्हें सबने खूब सराहा। इस अवसर पर प्रो. मुदिता अग्निहोत्री, डॉ. मंजूषा कौशिक, प्रो. नमिता जोशी, प्रो. सीमा शर्मा, डॉ. संगीता मदान, डॉ. अंजलि गोयल, डॉ. दीपा गुप्ता और डॉ. सुगंधा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...