मुजफ्फरपुर, मई 10 -- कांटी। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए इस्लामिया डिग्री कॉलेज शाहपुर के छात्राओं को 13 मई तक कागजात जमा कराने का निर्देश दिया गया है। प्रभारी प्राचार्य प्रो. वासुदेव भगत ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए छात्राओं को थर्ड पार्ट का अंकपत्र, मैट्रिक का अंकपत्र व विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र, आधार व स्नातक पंजीकरण स्लिप जमा करना होगा। इधर, प्राचार्य ने बताया कि पांचवें सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 13 मई तक होगी। यह भी पढ़ें- कन्या उत्थान : 13 तक कागजात जमा करने का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...