गोपालगंज, जनवरी 23 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। उचकागांव प्रखंड के अरना में स्थित अत्यंत पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सत्र में वर्ग 6 के लिए कुल 40 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। विद्यालय प्रशासन के अनुसार चयनित छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, पाठ्य सामग्री, विद्यालयी गणवेश तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए बेहतर तैयारी का अवसर मिलता है। 09 फरवरी तक होगा नामांकन के लिए आवेदन नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम ...