प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धपीठ मां ज्वालादेवी मंदिर पर कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं का पैर धुलकर उनका शृंगार कराया। इसके बाद उनका पूजन किया। पुजारी गंगा प्रसाद शुक्ल के वैदिक मंत्रों के बीच पवन कुमार, किरन ने सिद्ध पीठ मां ज्वालादेवी को वस्त्रालंकृत कर विधि-विधान से पूजन किया। मां को हलवा पूड़ी चने का भोग लगाकर कन्याओं को भोजन कराया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। दोपहर बाद शुरू हुए भंडारे में शाम तक भक्त प्रसाद पाते रहे। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल, रवीन्द्र तिवारी, राम भरोस मिश्रा, पूर्व प्रधान प्रेम जायसवाल, मदन चौरसिया, पप्पू धुरिया, सतीश मौर्य, मनीष केसरवानी, भाजपा नेता संतोष तिवारी, राकेश मोदनवाल, लवकुश बाबा, राजकुमार दुबे, राकेश जायसवाल, राम आसरे...