पीलीभीत, फरवरी 24 -- बीस लपुर। संवाददाता मोहल्ला दुर्गा प्रसाद की सूरज कॉलोनी का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।। बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद की सूरज कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर रूद्राभिषेक किया गया। जिसमे सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हुआ। पाठ के समापन पर कन्याओं को भोज कराया गया। मंदिर में दीपोत्सव भी हुआ। भगवान शिव पूजन के समस्त अनुष्ठान विद्वान पंडित अमित मोहन मिश्रा द्वारा संपन्न कराए गए। इस मौके पर मुकुल शर्मा, रानी देवी शर्मा, इंदु शर्मा, उपेंद्र नाथ पांडे, सोमेश त्रिपाठी, पुनीत शर्मा उर्फ मोनू, प्रशांत मिश्रा, अमित, मोहित, वंदना, रतनांजली, दिव्या, गुंजन त्रिपाठी, किरन गंगवार, नीतू गुप्ता, सिद्धि, राजा, अमय प्रभात, कमला देवी मिश्रा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...