सहारनपुर, अक्टूबर 1 -- नवमी पर्व के साथ देवी मंदिरों में चल रहे कार्यक्रमों का बुधवार को समापन हो गया। माता वैष्णों देवी धाम में यज्ञ के बाद कन्या पूजन कराया गया। नगर के देवी मंदिरों में पहले नवरात्र से ही आयोजन आरंभ हो गए थे। नवरात्र के दौरान ही हजारों श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए भी पैदल व वाहनों के माध्यम से रवाना हुए। पेंठ बाजार स्थित मां काली मंदिर में जन कल्याण यज्ञ का आयोजन कर विश्व कल्याण की कामना की गई। थी। बुधवार को नवरात्र के व्रत का पूरी तरह परायण हो गया। मां काली मंदिर पर बृहस्पतिवार को छड़ी स्थापित की जाएगी। वैष्णों देवी धाम में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की गई। डांडिया भी हुआ जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...