बुलंदशहर, मार्च 18 -- मोहल्ला बलदेव कॉलोनी स्थित उमंग वार्ष्णेय के कन्फेक्शनरी के गोदाम में बुधवार रात को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में गोदाम में खड़ा एक ई रिक्शा सहित लाखों की कीमत का कचरी, बिस्किट, नमकीन आदि सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से हुए नुकसान ने गोदाम मालिक उमंग वार्ष्णेय को काफी नुकसान हुआ है।

हिंदी ह...