हाथरस, दिसम्बर 22 -- हाथरस, संवाददाता। शहर के किला रोड स्थित एक कंफेक्शनरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे करीब आठ से दस लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी में मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली सदर इलाके के किला गेट निवासी विष्णु कुमार की उसी रोड पर कन्फैक्शनरी की दुकान है। सुबह करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान में भीषण आग लग गई। अचानक से दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। दुकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने दुकानदार विष्णु को सूचना दी। इसके बाद फायर स्टेशन को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में आग लगने से कई फ्रिज भी जल गए। बताया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.