जौनपुर, मई 8 -- खुटहन। डिहिया गांव में उस समय मातम छा गया, जब गांव के एक युवक की कन्नौज जिले में हुए सड़क हादसे में मौत की खबर पहुंची। महज 23 वर्ष की उम्र में बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। गांव निवासी भोला मिश्र के बड़े पुत्र शोभित मिश्रा नोएडा से एक ट्रक पर बैठ अपने गांव लौट रहे थे। कन्नौज जिले के गुर सहायगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की भोर चालक को झपकी आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड़ी दूसरी ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। यह भी पढ़ें- युवक की कन्नौज जिले में सड़क हादसे में मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि शोभित मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...