पीलीभीत, मई 13 -- पीलीभीत। जीटी रोड पर कन्नौज में हुए हादसे में जान गंवाने वाले ललौरीखेड़ा क्षेत्र के दो श्रमिकों के शव यहां गांव प्यास पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को निरंजन लाल पुत्र तुलाराम व गंगाराम पुत्र तेजराम समेत गांव के सात लोग एक सप्ताह पहले पांच मई को रेलवे के ठेकेदार के साथ कन्नौज में साइट पर काम करने गए थे। सोमवार शाम को पिकअप वाहन से जनसेट बांध कर सिकंदराराऊ से कानपुर की तहसील बिल्लौर जा रहे थे। जेवां टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले जेनसेट अचानक खुल गया। निरंजन और गंगाराम महेंद्र पाल और कृष्ण कुमार उसे बांधने लगे। तभी डीसीएम ने वहां चारों को चपेट में ले लिया। निरंजन की मौके पर मौत हो गई थी और गंगाराम ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया था। महेंद्र और कृष्णपाल के अलावा डीसीएम चालक राम रतन को वहां अस्पताल में भ...