कन्नौज, फरवरी 26 -- बरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सरायदायमगंज निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग एक दिन पहले अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद वह कन्नौज में फ्लाईओवर के नीचे सुरक्षित मिले। उनके मिल जाने से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के सरायदायमगंज गांव के निवासी रामप्रकाश (75) कुछ समय से गुमशुदा थे। उनके परिजन अलग-अलग दिशाओं में उनकी तलाश में जुटे हुए थे। रामप्रकाश के पुत्र शिवमंगल सिंह राजपूत, हरेंद्र सिंह और पौत्र रजत राजपूत कन्नौज की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने एक टेंपो चालक से घर का रास्ता पूछते हुए अपने बुजुर्ग पिता को देखा। परिवार के सदस्यों ने उन्हें तुरंत पहचान लिया। उन्हें भावुक होकर गले लगाया और अब सुरक्षित रूप से घर वापस ला रहे हैं। रामप्रकाश के मिलने की खबर से पूरे परिवार में राहत और खुशी का माहौल छा गया है।

हि...