कन्नौज, अप्रैल 23 -- कन्नौज, संवाददाता। शहर के चर्चित सुनीता श्रीवास्तव हत्याकांड में पेशी पर लाए गए आरोपी ससुर-दामाद ने पुलिसकर्मी पर मिर्च पाउडर झोंककर भागने की कोशिश की। बुधवार शाम हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस और वकीलों की सतर्कता से दोनों को कुछ ही देर में दबोच लिया गया। दोनो के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज करते हुए जांच शुरम कर दी गई है।बता दें कि शहर के कुतलूपुर मकरंदनगर निवासी सुनीता श्रीवास्तव की 27 सितंबर 2025 को घर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी जसवंत सिंह उर्फ पंकज चौहान बलरामपुर और उसका दामाद सूरज कश्यप उन्नाव का रहने वाला है और दोनो इस समय जिला कारागार अनौगी में बंद हैं। यह भी पढ़ें- सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक ससुर दामाद फरार, दबोचे गए दोनो पर हत्या और गैंग्स्टर में मामला चल रहा है। बुधवार क...