कन्नौज, फरवरी 15 -- कन्नौज,संवाददाता। हसेरन क्षेत्र के उदैयापुर गांव में मारपीट के मामले में रविवार को वारंट तामील कराने पहुंचे दरोगा से कुछ लोगों ने धक्कामुक्की और अभद्रता कर दी है। चर्चा है कि इस दौरान मारपीट कर वारंट भी फाड़ कर फेंक दिया। मामले में पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उदैयापुर निवासी सुशील कुमार की पत्नी पुष्पा का अपने पति से विवाद हो गया था। वह अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ मायके जाने की जिद पर अड़ी थी। मारपीट की सूचना के मामले के साथ गांव में दो लोगों का समन लेकर भी रविवार देर शाम हसेरन चौकी प्रभारी राजेश कुमार गांव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उस समय गांव में सियाराम के घर के पास महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारा चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसके साथ ही चौकी प्रभारी...