कन्नौज, अप्रैल 23 -- नगर के मोहल्ला कस्सावान में पिछले करीब एक सप्ताह से पीने के पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है। समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन शुरू में कोई ठोस समाधान नहीं हो सका। इसके बाद मामला सामने आने पर पालिका प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मोहल्ले में प्रतिदिन टैंकर भेजकर पेयजल आपूर्ति शुरू कराई है। हालांकि वह न काफी साबित हो रहा है। मोहल्ले के समाजसेवी फैसल कुरैशी, उमरदीन, इकराम, इकबाल, हकीम नसीम, पप्पू, साहिबे आलम, राजू, मेहराज, नईम, इरशाद व कासिम सहित अन्य लोगों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से पानी की भारी समस्या बनी हुई थी। कई बार शिकायत करने के बावजूद शुरू में कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वार्ड सभासद माधुरी देवी ने मोहल्ले की समस्या को देखते हुए पालिक...