कन्नौज, मई 23 -- ​कन्नौज। सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर बेरहमी से गला दबाकर उसकी हत्या करने के मामले में पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 32 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है, जिसे अदा न करने पर उसे एक साल की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। कोर्ट के आदेश के बाद दोषी को कोर्ट से सीधे जेल भेज दिया गया। शासकीय अधिवक्ता बृजेश चंद्र शुक्ला के मुताबिक, यह वारदात तालग्राम थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुई थी। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुराचार में अभियुक्त को 20 साल की कठोर कैद 4 मई की देर रात एक वैवाहिक समारोह से मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के दो दिन बाद, 7 मई की शाम को ...