कन्नौज, मई 5 -- मदरसे के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही 14 साल की किशोरी को युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर बंधक बना लिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं लापता किशोरी की परिजन तलाश कर रहे थे। किशोरी ने किसी तरह फोन पर परिजनों को मामले की सूचना दी। इसपर परिजनों के साथ कोतवाली पुलिस ने किशोरी को एक मकान की छत से बेहोशी की हालत में बरामद कर लिया और चिकित्सा परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं मामले की जानकारी पर तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके दो साथियों की तलाश कर रही है।शहर के एक मोहल्ले में तीन दिन पहले किशोरी मदरसे के गेट के पास स्थित एक दुकान से सामान लेने गई थी। तभी शेखपुरा निवासी दीपू, उसके भाई संजीव और उसके दोस्त धी...