कन्नौज, अप्रैल 6 -- इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से हो रहे नुकसान की भरपाई कभी नहीं हो पाएगी। समाजवादी लोग हमेशा युद्ध के खिलाफ रहे हैं। युद्ध खत्म होगा तो देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। युद्ध और अधिक दिनों तक चला तो देश की अर्थव्यवस्था और खराब हो जाएगी। भाजपा केवल राज्यों में होने वाले चुनाव की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ा रही है। चुनाव खत्म होते ही दाम बढ़ा दिए जाएंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आर्थिक हालात, महंगाई, किसानों और चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। अखिलेश यादव शहर के पाल चौराहे के निकट एक निजी शोरूम का शुभारंभ करने पहुंचे थे। कहा कि डीजल-पेट्रोल को लेकर संकट है, लोगों को लाइन में लगकर लेना पड़ रहा है। कई शहरों में गैस को लेकर संकट है। गै...