कन्नौज, फरवरी 22 -- छिबरामऊ (कन्नौज), संवाददाता। सौरिख रोड पर खोजीपुर गांव के पास रविवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से जा रही शिक्षिका का बैग लूट लिया। बैग में आठ हजार रुपए व जेवरात रखी थी। लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कानपुर के पांडव नगर की रहने वाली शिक्षिका कीर्ति बाजपेई पत्नी रोहित शुक्ला क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल भोजपुर निगोह में सहायक अध्यापिका है। वह नगर के आवास विकास कालोनी में रह रही हैं। इस समय वह सौरिख स्थित आशा देवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की वाह्य केंद्र व्यवस्थापक हैं। रविवार को वह औरैया से वापस लौटी। उन्होंने सौरिख स्कूल में खड़ी अपनी स्कूटी उठाई और वहां से छिबरामऊ के लिए देर शाम जा रही थी। जब वह सौरिख रोड पर खोजीपुर गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ...