कन्नौज, जुलाई 4 -- तालग्राम, संवाददाता। शादी समारोह में वीडियो व फोटोग्राफी करने जा रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे कस्बा तालग्राम के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सौरभ शाक्य (25) पुत्र रामनाथ अपने चचेरे भाई अवनीश शाक्य (23) पुत्र महेश चंद्र के साथ बाइक से तेरा जाकेट क्षेत्र में एक शादी समारोह में वीडियो व फोटोग्राफी करने जा रहे थे। रास्ते में निकवा गांव स्थित बालाजी मंदिर के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- भाई की शादी में शामिल होने जा रहे छोटे भाई व नौकर की सड़क हादसे में मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्व...