कन्नौज, जून 1 -- कन्नौज। शासन स्तर पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिले के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। हालांकि बीएसए संदीप कुमार का स्थानांतरण आदेश जारी होने के कुछ ही समय बाद निरस्त कर दिया गया। अब वह पूर्ववत कन्नौज में बीएसए के पद पर कार्यरत रहेंगे। संदीप कुमार का स्थानांतरण वरिष्ठ प्रवक्ता, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गाजियाबाद हापुड़ के पद पर किया गया था। उनके स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी की प्राचार्य पूनम की तैनाती बीएसए के रूप में की गई थी, लेकिन 31 मई की शाम शासन ने यह आदेश वापस ले लिया। वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी राम किशोर वर्मा को चित्रकूट में जिला कृषि अधिकारी के पद पर भेजा गया है। यह भी पढ़ें- मुकेश कुमार बने गोला के ईओ उनके स्थान पर पीलीभीत में तैनात उप संभागीय प्रसार अधिकारी कौशल किशोर को कन्नौज का...