कन्नौज, मार्च 7 -- कन्नौज ,संवाददाता। प्रेम प्रसंग के चलते शुक्रवार को किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी l जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वहीं बताया जा रहा है कि युवक के फांसी लगाने के बाद गांव की एक किशोरी ने डाई पी ली l परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है l घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं है l सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मतौली निवासी 17 वर्षीय राजा बाबू का गांव में ही किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था । इसी बीच किसी शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर राजा बाबू ने गांव किनारे एक पेड़ से फंदा डालकर फांसी लगा ली । जिससे उसकी मौत हो गई l बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया l मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.