कन्नौज, मई 1 -- क्षेत्र के घुसुआपुर गांव में ओले गिरने से सैकड़ो कबूतरों की जान चली गई। जिसमे एक साथ लगभग 200 कबूतर ग्रामीणों ने ज़मीन मे दबा दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि काफी संख्या में कबूतर आंधी पानी और तूफान के साथ गिरे ओलों की चपेट में आकर मरे हैं। बाद में ग्रामीणों ने उन्हें गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया। यह भी पढ़ें- आंधी तूफान से आम की फसल बर्बाद यह भी पढ़ें- ओलावृष्टि और बारिश से घुसुआपुर में सैकड़ों कबूतरों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...