कन्नौज, अप्रैल 16 -- पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने गुरुवार शाम करी साढ़े सात बजे करीब सात बजे को थाना विशुनगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, दूर दृष्टि केंद्र, आदर्श मेस, आरक्षी बैरक सहित पूरे थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने थाना कार्यालय में अभिलेखों की जांच करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित एवं अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और अभिलेखों का सही ढंग से संधारण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...