कन्नौज, अप्रैल 13 -- भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती को लेकर जिले विभिन्न थाना क्षेत्रों में भव्य शोभायात्राएं और झांकियां निकाली जाएंगी। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। ​मुख्य शोभायात्राएं शहर, तिर्वा और गुरसहायगंज में आयोजित होंगी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शोभायात्रा के मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। खासकर सदर कोतवाली क्षेत्र में मकरंद नगर और तिर्वा क्रॉसिंग के बीच आवागमन प्रभावित रहेगा, जिसके लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती, बैसाखी पर कैंची धाम के लिए ट्रैफिक प्लान लागू प्रशासन ने...