कन्नौज, जनवरी 11 -- सिकंदरपुर, संवाददाता। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित टी-20 अंतर्जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट में ऐएम क्रिकेट क्लब कन्नौज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब छिबरामऊ को 58 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कन्नौज के कप्तान हर्ष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 7 विकेट खोकर 186 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अर्पित ने 27 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से तूफानी 53 रन बनाए, जबकि ताजिम ने 41 रनों का उपयोगी योगदान दिया। छिबरामऊ की ओर से सौरभ ने 3 और उजार ने 2 विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी छिबरामऊ की टीम 18 ओवर में ही ऑलआउट हो गई और मात्र 128 रन बना सकी। सूरज ने 33 और राहुल ने 24 रन बनाए। कन्नौज के गेंदबाजों में श्रीओम ने ...