कन्नौज के नए सीएमएस डॉ. दिनेश चंद्र ने संभाला कार्यभार
कन्नौज, जून 4 -- कन्नौज, संवाददाता। हरदोई जिला अस्पताल में तैनात रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश चंद्र ने कन्नौज के नए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सोमवार शाम उन्होंने पदभार संभाला, जबकि मंगलवार सुबह कार्यालय में बैठकर नियमित रूप से कार्य शुरू किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि मरीजों और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण और समय पर उपचार मिले, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर जहां भी कमियां होंगी, उन्हें दूर कराया जाएगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुचारु बनाया जाएगा। साथ ही शासन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.