गुरुग्राम, अप्रैल 29 -- दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर मिलेनियम सिटी की मुख्य सड़कें भी स्मार्ट स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगी। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर की 10 प्रमुख सड़कों पर डिजिटल स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की है। महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पोल पर हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे। यह प्रदेश में अपनी तरह की पहली पहल है, जिससे गुरुग्राम हरियाणा का ऐसा पहला नगर निगम बन जाएगा, जहां स्मार्ट और मल्टी-फंक्शनल स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन स्मार्ट स्ट्रीट लाइट के पोल पर कई तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पोल पर लगे डिजिटल बोर्ड शहर की वायु गुणवत्ता का रियल-टाइम डाटा दिखाएंगे। इन खंभों के जरिए आसपास के इलाके में नागरिकों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। आपात स्थिति या किसी जरूरी सूचना को प्रसारित करने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.