मधुबनी, दिसम्बर 15 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। शहर से सटे गांव कनैल में रविवार की रात अलाव मवेशी घर में आग लग गया। जबतक पशुपालक कुछ समझ पाते आग बेकाबू हो गई। आग की उठती लपटें अपनी आगोश में तेजी से तीन घरों को ले लिया। इस दौरान गायों को आग में झुलसने से बचाने के लिए किसान टुनटून शर्मा जलती घर के अंदर प्रवेश कर रस्सियां काटीं। इस दौरान उसके मूंह का बांया हिस्सा पूरी तरह से झूलस गया। दोनों हाथ में झूलस गये। आग की लपटों से दांया आंख भी नहीं खुल पा रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। वहीं इस घटना में करीब छह गायें और बछरियां भी आंशिक रूप से झुलसे हैं। पशुपालक टुनटून शर्मा, रामाशीष शर्मा व रामपदार्थ शर्मा के मवेश घर जलकर खाक हो गये। इस दौरान पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सबसे गनीमत रही कि उस दौरान बिजली किसी कारण से कटी हुई थी, नहीं ...