लखनऊ, दिसम्बर 10 -- बिजली कनेक्शन की नई दरें तय करने की कवायद शुरू हो गई है। नियामक आयोग ने 18 दिसंबर को इसके लिए बैठक बुलाई है। इसमें पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक, सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशक, टोरेंट व एनपीसीएल के एमडी के अलावा उपभोक्ता परिषद भी हिस्सा लेगा। बैठक के दौरान बिना आयोग की मंजूरी के स्मार्ट मीटरों के दाम की वसूली का मामला उठेगा। पिछली बार 2019 में मीटर व कनेक्शन का मूल्य तय हुआ था। अब प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग रहे हैं। इन मीटरों का दाम अब तक नियामक आयोग ने तय नहीं किया है। बावजूद इसके पावर कॉरपोरेशन 6016 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से उपभोक्ताओं से मीटर का दाम ले रहा है। आपके अखबार 'हिन्दुस्तान' में सिलसिलेवार इसको लेकर खबरें प्रकाशित किए जाने के बाद नियामक आयोग ने 13 नवंबर को पावर कॉरपोरेशन को आदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.