फरीदाबाद, मार्च 6 -- फरीदाबाद। गैस बिल अपडेट करने के नाम पर साइबर जालसाजों ने एक व्यक्ति से एक लाख 11 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-81 फरीदाबाद निवासी रविंद्र सिंह सहरावत ने बताया कि ठगों ने व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर बताया कि उनका गैस बिल अपडेट नहीं हुआ है और कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद 12 रुपये का भुगतान करने के लिए एक एपीके फाइल भेजी गई और उसे मोबाइल में इंस्टॉल करने के लिए कहा गया।फाइल इंस्टॉल करते ही पीड़ित के पंजाब नेशनल बैंक खाते और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से कई ट्रांजैक्शन कर लिए गए। जब तक पीड़ित को इसकी जानकारी हुई, तब तक उसके खाते से कुल 1,11,373 रुपये निकल चुके थे। मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.