काशीपुर, जनवरी 28 -- जसपुर। चार दिन बाद खुली बैंक शाखाओं में से अधिकांश बैंकों में कनेक्टीविटी न होने से ग्राहक परेशान रहे। बता दें कि शुक्रवार को बैंक शाखाएं खुली थी। आखिरी शनिवार, रविवार को अवकाश था। सोमवार को गणतंत्र दिवस तो मंगलवार को हड़ताल के कारण बैंक शाखाएं बंद रही। बुधवार को बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ बैंकों में दिखाई दी। बॉब के शाखा प्रबंधक आशुतोष वर्मा ने बताया कि बैंक खुलने से लेकर बंद होने तक कनेक्टिविटी न होने से काम काज ठप रहे। यहीं हाल नगर के कुछ अन्य बैंकों का भी रहा। ग्राहक परेशान दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...