बदायूं, मई 20 -- नगर के मोहल्ला बादाम नगर स्थित पोस्ट ऑफिस में कनेक्टिविटी नहीं आ रही है। जिस कारण लोग जमा निकासी नहीं कर पा रहे हैं। कनेक्टिविटी न होने के चलते डाक घर के अन्य कार्य भी प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या दूर कराने की मांग की है। पोस्ट मास्टर हेमंत कश्यप ने बताया कि समस्या दूर करायी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...